{"_id":"59202e484f1c1bd520f25c6c","slug":"banwara-police-accused-more-than-700-riotous-in-different-charges-during-curfew","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसवाड़ा कर्फ्यू: उपद्रव मचाने वालों की कुंडली तैयार करने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसवाड़ा कर्फ्यू: उपद्रव मचाने वालों की कुंडली तैयार करने में जुटी पुलिस
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 20 May 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसवाड़ा में मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों में हुए तनाव के बाद शहर में असामाजिक तत्वों द्वारा दंगा,आगजनी और पथराव करने जैसी गंभीर घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।
सूत्रों के अनुसार बांसवाड़ा पुलिस ने उपद्रव को अंजाम देने वाले करीब 700 से ज्यादा लोगों की लिस्ट बनाई है जिन्होनें शहर में दंगा,आगजनी,पथराव और लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। उपद्रव के दौरान इन लोगों पर घरों में लूट,गाड़ियों को फूंकने और हथियार रखने जैसे मामले दर्ज किए गए हैं। प्रशासन द्वारा गत सोमवार को कर्फ्यू के पांचवे दिन कर्फ्यू में ढील दिए जाने के दौरान पुलिस ने पूरे शहर में तलाशी अभियान चलाया था। इस अभियान में पुलिस को 48 पेट्रोल बम और 17 तलवारें मिलीं। जिन लोगों के पास से हथियार और विस्फोटक मिले थे उनसे पूछताछ में कई और लोगों के नाम भी सामने आए।
इससे पहले दो पक्षों में आपसी विवाद और बाद में पुलिस पर पथराव व आगजनी की घटना के बाद बांसवाड़ा शहर में कर्फ्यू लगाया गया था। उपद्रवियों ने आईजी पर पथराव किया था और उनकी अंगुली तक काट दी थी।
विज्ञापन
उस दौरान पुलिस ने 50 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया था जिनसे पूछताछ में करीब 700 से ज्यादा अन्य लोगों के नाम भी सामने आ गए। पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर इनकी तलाश शुरु कर दी है।