{"_id":"5919af254f1c1b8702f22a2b","slug":"banswara-curfew-petrol-bombs-swords-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसवाड़ा कर्फ्यूः पेट्रोल बम, तलवारें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसवाड़ा कर्फ्यूः पेट्रोल बम, तलवारें बरामद
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 15 May 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जलती कार
बांसवाड़ा में कर्फ्यू में पांचवे दिन सोमवार को तीन घंटे की ढील दी गई है। ढील के दौरान आमतौर पर शांति रही। इस दौरान पुलिस ने पूरे शहर में तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस को 48 पेट्रोल बम और 17 तलवारें मिलीं।
बांसवाडा में धार्मिक स्थल को लेकर विवाद के बाद शुक्रवार से तनाव का माहौल है। पांचवे दिन प्रशासन ने सोमवार दोपहर 12 से 3 बजे तक तीन घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई। इस दौरान पुलिस ने तलाशी अभियान छेड़ दिया। तलाशी में विस्फोटक और हथियार बरामत हुए। जिन लोगों के पास से हथियार और विस्फोटक मिले है, उनसे पूछताछ की जा रही है। ढील के दौरान शहर की शांति व्यवस्था पर पूरी नजर रखी जाएगी। लोगों ने कर्फ्यू में ढील के दौरान राहत की सांस ली और दोपहर को तीन घंटे के बीच अपने रोजमर्रा के काम किए।
गौरतलब है कि मामले में समझाइश के प्रयास अब भी चल रहे हैं। इससे पूर्व दो पक्षों में आपसी विवाद और बाद में पुलिस पर पथराव व आगजनी की घटना के बाद शुक्रवार को शहर में कर्फ्यू लगाया गया था।इस उपद्रवियों ने आईजी पर पथराव किया था और किसी उपद्रवी ने अंगुली तक काट दी थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अब 50 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि शहर में करीब 900 की संख्या में पुलिस के जवान तैनात है।