फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Bahubali's craze in Jaipur, long queues at multiplex

Bahubali 2: जयपुर में भी छाई, 'शोले' की याद आई

Fri, 28 Apr 2017 03:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 28 Apr 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
Bahubali's craze in Jaipur, long queues at multiplex
बाहुबली - फोटो : अमर उजाला
बाहुबली 2, एक एेसी फिल्म बनकर सिनेमाघरों में पहुंची जिसने लोगों की दिनचर्या बदलकर रख दी। युवाओं ने किसी फिल्म को लेकर एेसा माहौल इससे पहले शायद ही देखा होगा। बुजुर्ग जरूर यह कहते सुनाई दिए कि शोले जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। बाहुबली 2 के लिए दर्शकों के क्रेज को जयपुर में भी बढचढ़कर देखा गया। देश-विदेश की तरह जयपुर में भी यह फिल्म धमाल मचाने वाली साबित होगी।
विज्ञापन


हालत ये रही कि पहला शो सुबह आठ बजे से ही शुरू कर दिया गया। फिल्म देखने के लिए लोगों ने अपने डेली रुटीन तक को बदल दिया। आठ बजे सिनेमा हॉल जा पहुंचे। जानकारी के मुताबिक जयपुर में करीब तीस स्क्रीन पर यह फिल्म उतारी गई। करीब करीब हर मल्टीप्लैक्स और सिनेमा घर में सुबह का शो रुटीन टाइम से जल्दी शुरू कर दिया गया। फिल्म देखने के लिए दर्शकों में होड़ सी लगी रही। देश भर में जहां यह फिल्म करीब 8 हजार स्क्रींस पर उतारी गई, वहीं जयपुर में 28 से 30 स्क्रीन्स पर बाहुबली देखने को मिली।
विज्ञापन


जयपुर के फिल्म वितरकों का कहना है कि जयपुर में पहले दिन इस फिल्म का करोबार 80 से 85 लाख के आस पास का रह सकता है। यह फिल्म स्क्रीन्स के लिए फायदे का सौदा साबित होगी। पिछले दिनों में मल्टीप्लैक्स को भी सीटें भरन के लिए इसी तरह की फिल्म का इंतजार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म उद्योग से जुड़े सुनील बटवाड़ा ने इस बारे में बताया कि अगले तीन दिन तक की फुल बुकिंग हो चुकी हैं। हालत ये है कि नीचे की लाइन जो अमूमन खाली मिल जाती है, उसके लिए भी मारामारी है। ऐसे में फिल्म के क्रेज का अंदाजा लगाया जा सकता है।


फिल्म वितरक दिनेश कुमार गुप्ता  ने बताया कि यह फिल्म करीब चार से पांच हफ्ते स्क्रीन्स पर छाई रहेगी। इससे पहले उतरेगी नहीं। वह भी तह जब आज के समय में एक फिल्म हफ्ते या दो हफ्ते से ज्यादा नहीं टिकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed