{"_id":"59f443c34f1c1bc1678b7dca","slug":"ba-pass-this-person-removed-11-million-atm-know","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BA PASS इस शख्स ने बिना एटीएम तोड़े निकाले 11 लाख, ऐसे की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BA PASS इस शख्स ने बिना एटीएम तोड़े निकाले 11 लाख, ऐसे की वारदात
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 28 Oct 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा के महावीर नगर इलाके के बैंक आॅफ बड़ौदा के एटीएम से गत 30 जुलाई को शातिराना अंदाज से चोरी हुए 11 लाख रुपए के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।
पुलिस ने पंजाब के रहने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पंजाब बठिण्डा से आरोपी रक्षपाल सिंह उर्फ जस्सा को गिरफ्तार किया है। एएसपी अनंत कुमार ने बताया कि आरोपी रक्षपाल सिंह अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का मास्टरमाइंड है। कोटा में रक्षपाल सहित उसके दो साथी भूपेन्द्र और गगन ने वारदात को अंजाम दिया था। अब पुलिस भूपेन्द्र और गगन की तलाश में जुटी है।
तीनों आरोपियों ने एटीएम का पासवर्ड हासिल कर बड़े शातिराना तरीके से 11 लाख चोरी किए और फरार हो गए। आरोपियों ने वारदात से पहले एटीएम का सीसी कैमरा और उसकी डिवीआर तक उखाड़ दी थी। इसके बाद जांच टीम गठित की गई, जिसमें डीएसपी राजेश मेश्राम, थानाधिकारी ताराचंद, साइबर सेल के हैड कांस्टेबल प्रताप सिंह, भीमसिंह, जसकरण और देवेन्द्र सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। इन्होंने आरोपी तक अपनी गिरफ्त बना ली।

ना एटीएम तोड़ा और ना ही कोई छेड़छाड़
एटीएम, जहां वारदात हुई
- फोटो : amar ujala
बैंक आॅफ बड़ौदा के एटीएम पर चोरी की वारदात के बाद पुलिस का सिर भी ठनक रहा था कि आखिर 11 लाख रुपए चोरी हुए तो कैसे हुए। क्योंकि ना एटीएम तोड़ा गया था और ना ही कोई छेड़छाड़ एटीएम के साथ हुई। पुलिस को एटीएम के अन्य कैमरों से कुछ संदिग्ध लोगों की तस्वीरें मिली थी। इसके बाद पुलिस बठिण्डा तक पहुंची और पूर्व में बैंक से फर्जी तरीके से पैसा निकालने के मामले में गिरफ्तार हुए आरोपियों से रक्षपाल सिंह की गैंग का पता चला।
रक्षपाल और उसके साथियों ने कोटा में पहली यह वारदात ऐसी की थी जिसमें एटीएम का सिर्फ पासवर्ड चोरी किया और एटीएम से उस तरह से पैसा निकाला जैसे बैंक का कर्मचारी पैसा डालते वक्त एटीएम को खोलता है। जबकि बैंक का कोई भी कर्मचारी इस पूरी वारदात में शामिल ही नहीं था। मास्टरमाइंड रक्षपाल सिंह जस्सा बीए पास है, और कम्प्यूटर डिप्लोमा किया हुआ है। उसने कुछ सालों पहले पंजाब में एक बैंक में नौकरी भी की थी।