फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ayurvedick kadha distribution to protect swine flu in kota

स्वाइन फ्लू से बचने के लिए निकाला ये रास्ता, लोगों में मची होड़

Wed, 13 Sep 2017 02:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 13 Sep 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
ayurvedick kadha distribution to protect swine flu in kota
आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण - फोटो : amar ujala
प्रदेशभर में स्वाइन फ्लू और डेंगू अपने पैर पसारता जा रहा है। इससे बचने के लिए लोगों ने नया रास्ता निकाल लिया है। इसके लिए यहां लोगों में होड़ भी मची है।
विज्ञापन


दरअसल, कोटा में औद्योगिक क्षेत्र के पांच वार्डों में बढ़ते स्वाइन फ्लू और डेंगू की रोकथाम में सरकारी तंत्र के भरोसे बैठने की बजाय लोगों ने अपने स्तर पर पहल की है। यहां लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अब स्वयंसेवी संस्थाएं आगे आई हैं।
विज्ञापन


डीसीएम व्यापार संघ के दूकानदारों के सहयोग से दो हजार से अधिक लोगों को आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण किया जा रहा है। वैध की मदद लेकर 21 जड़बूटियों को डालकर इस काढ़े को तैयार किया गया, जिससे स्वाइन फ्लू और डेंगू रोग से बचाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारह हजार से ज्यादा लोग ले चुके काढ़े का स्वाद

ayurvedick kadha distribution to protect swine flu in kota
आयुर्वेदिक काढ़ा - फोटो : amar ujala
काढ़ा पिलाने की व्यवस्था करने वाले स्थानीय निवासी विनोद बुर्ट का कहना है कि कोटा शहर में सबसे ज्यादा डेंगू के मामले औद्योगिक क्षेत्र से सामने आ रहे हैं इसके बावजूद यहां ना तो चिकित्सा विभाग की टीम सर्वे के लिए पहुंची और ना ही नगर निगम द्वारा फोगिंग करवाई गई।

ऐसे हालात में जनता की परेशानियों को समझते हुए स्थानीय लोग आगे आए और पिछले 6 दिनों से अलग-अलग इलाको में शिविर लगाकर आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण कर रहे हैं। अभी तक औद्योगिक क्षेत्र में 12 हजार से अधिक लोगों को इन शिविरो का लाभ मिला है। बुर्ट का कहना है कि आगे भी काढ़े का वितरण जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed