फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   average rape cases probe time come down to 57 days in Rajasthan

Rajasthan: प्रदेश में दुष्कर्म मामलों की जांच का समय घटा, पुलिस का दावा-औसत 57 दिन में केस का हुआ निपटारा

Tue, 02 Aug 2022 11:31 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 02 Aug 2022 11:31 AM IST
सार

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी दी कि 2017 में दुष्कर्म केस की जांच में लगने वाला औसत समय 435 दिन था। जून 2022 तक यह औसत समय घट गया है। 

विज्ञापन
average rape cases probe time come down to 57 days in Rajasthan
राजस्थान पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में आए दिन दुष्कर्म केस सामने आते हैं। इसको लेकर भाजपा लगातार गहलोत सरकार को घेरने में लगी है। इसी बीच जानकारी सामने आई है कि प्रदेश में दुष्कर्म केस की जांच में लगने वाला औसत समय घटकर 57 दिन हो गया है। 

विज्ञापन


एक पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि दुष्कर्म के एक मामले की जांच में लगने वाला औसत समय 435 दिनों से घटकर राजस्थान में जून 2022 तक 57 दिन हो गया है। इसके साथ ही राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार के 99.98 फीसदी मामलों में आरोप पत्र दायर किए गए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिला अत्याचार से संबंधित मामलों की जांच समय पर पूरी करने पर विशेष जोर दिया गया। इस कारण जून 2022 तक दुष्कर्म के मामलों की जांच में लगने वाला औसत समय घटकर 57 दिन रह गया है। रेप के एक मामले की जांच में लगने वाला औसत समय 2017 में 435 दिन था। 2018 में यह घटकर 211 दिन, 2019 में 140 दिन, 2020 में 117 दिन और 2021 में 86 दिन हो गया। जून 2022 में महिला के खिलाफ हुए अपराध के कुल 23,432 मामले दर्ज किए गए। जिसमें पॉक्सो एक्ट के तहत 1,892 मामले भी शामिल हैं। इनमें से 3,617 दुष्कर्म के मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed