फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Astrologers will be gathered in Jaipur

जयपुर में लगेगा ज्योतिषियों का मेला, होगी ग्रहों की बात

Thu, 15 Jun 2017 04:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 15 Jun 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
Astrologers will be gathered in Jaipur
astrology - फोटो : google
जयपुर में 12 व 13 अगस्त को जयपुर में आयोजित ज्योतिष सम्मेलन में देशभर के ज्योतिष विशेषज्ञ जुटेंगे। 
विज्ञापन


अखिल भारतीय प्राच्य ज्योतिष शोध संस्थान जयपुर की ओर से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन और विद्वत सम्मान समारोह शास्त्री नगर स्थित साइंस पार्क में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में तीन सौ से अधिक विद्वान विभिन्न ज्योतिष विधाओं के बारे में जानकारी देंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।


कार्यक्रम के संयोजक डॉ. रवि शर्मा ने बताया कि इस सम्मेलन में देश-विदेश से विभिन्न क्षेत्रों के 300 से अधिक विद्वान शामिल होंगे। इस सम्मेलन में फलित ज्योतिष, अंक ज्योतिष, रमल ज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, टेरो कार्ड रीडर, वास्तु शास्त्र के विद्वान् सम्मिलित होंगे। इस समारोह में जयपुर से डॉ. लता श्रीमाली, सेवा निवृत्त न्यायाधीश श्यामलाल श्रीमाली, प्रोफेसर भास्कर श्रोत्रिय, पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी, जोधपुर,  डॉ. पूजा शर्मा  रतनगढ़,  भारती गुप्ता एवं साक्षी भगत लुधियाना, डॉ. मृत्युंजय दास  जगन्नाथ पुरी, उड़ीसा, केतन तलसानिया गुजरात, विकास तिवारी आसाम, अलका बिड़ला जोधपुर, ऋषि भारद्वाज मेंहदीपुर बालाजी, रचिता गुप्ता,  निशु जैन दिल्ली, बबिता चौधरी भिवाड़ी समेत कई लोग शामिल होंगे। सम्मेलन में आम जनता ग्रहों व खगोल के आधार पर निशुल्क परामर्श व सरल उपायों द्वारा समस्या का समाधान पा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed