फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Assistant engineer beaten during an investigation of power theft in rajasthan

बिजली चोरी की जांच करने गए एईएन पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर

Sat, 06 Jan 2018 03:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 06 Jan 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
Assistant engineer beaten during an investigation of power theft in rajasthan
मौका स्थल का एक दृश्य
प्रदेश में बिजली चोरी करने वाले लोगों के हौसलें इतने बुलंद हैं कि अब तो वे जांच करने वाले अधिकारियों से ही मारपीट पर उतारू हो रहे हैं। ताजा मामला उदयपुर संभाग के राजसमंद जिले का है जहां कुल्हाड़ी से हमला कर सहायक अभियंता (एईएन) का सिर फोड़ दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजसमंद जिले के देवगढ़ क्षेत्र में अवैध कनेक्शन और बिजली चोरी की शिकायत मिलने पर विजिलेंस टीम मौके पर पहुंची। यहां जैसे ही ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली तो वे मौके पर जुट गए। इसी दौरान कार्रवाई कर रहे सहायक अभियंता सत्येन्द्रपाल सिंह पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। इस पर आनन-फानन में घायल अभियंता को देवगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये है पूरा मामला, जानिए

Assistant engineer beaten during an investigation of power theft in rajasthan
demo pic
एसएचओ महेश मीणा ने बताया कि क्षेत्र के पीपलीनगर में बिजली चोरी को लेकर पुलिस में दर्ज होने वाली शिकायतों के तहत विद्युत निगम की विजिलेंस टीम आज सुबह जांच के लिए पहुंची। टीम सहायक अभियंता सत्येन्द्रपाल सिंह के नेतृत्व में गांव में पहुंची थी।

जहां ग्रामीणों ने बिजली चोरी की जांच करने के दौरान अभियंता पर हमला कर दिया। जिसमें सत्येन्द्रपाल सिंह के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य कर्मचारियों को भी चोटें आईं हैं। घायल अभियंता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

एसएचओ ने बताया कि कर्मचारियों पर हमले के आरोप में पुलिस ने कुछ ग्रामीणों को नामजद किया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed