{"_id":"59673eec4f1c1b5e758b46a0","slug":"ashok-gehlot-comment","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान का किसान आत्महत्या को मजबूर, ये कैसी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान का किसान आत्महत्या को मजबूर, ये कैसी सरकार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 13 Jul 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
अशोक गहलोत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि चुनाव के वक्त भाजपा ने जो वादे किए थे वो पूरे करने में पूर्णतया विफल रही है। सरकार किसानों के लिए की गई घोषणाओं को अमलीजामा नहीं पहना पा रही है जिसके चलते अन्नदाता किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं।
जोधपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि मानसून के बाद बुवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई, लेकिन खादबीज की माकूल व्यवस्था नहीं हुई है। कई स्थानों पर खादबीज को पुलिस थानो में रखकर बांटा जा रहा है। जो कि अव्यवस्था का द्योतक है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यूपी चुनाव के वक्त किसानों के कर्जा माफ करने की घोषणा को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री की घोषणा किसी चुनाव होने वाले एक प्रदेश तक ही लागू नहीं होती है बल्कि पूरे देश में घोषणा की क्रियान्विति होनी चाहिए। दुर्भाग्य है कि यूपी के किसानों को तो राहत मिल गई लेकिन महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, बिहार, तमिलनाडू और राजस्थान के किसान अपनी बदहाली के लिए आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
अशोक गहलोत ने कहा कि पुलिस ने सुनियोजित तरीके से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजी है और उनके खिलाफ हत्या का प्रयास करने के मुकदमें दर्ज किए हैं। इससे सरकार की राजनैतिक दुश्मनी निकालने की साजिश स्पष्ट हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस लाठीचार्ज से भयभीत होकर आंदोलन बंद नहीं करेगी, बल्कि सरकार की इस कार्रवाई के खिलाफ धिक्कार रैली का भी आयोजन करेगी।