पुडुचेरी घटनाक्रम पर बोले गहलोत, सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार गिरने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर सरकार गिराने के लिए अनैतिक तरीके अपनाने का आरोप लगाया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने सोमवार को कहा कि भाजपा इन तौर-तरीकों से लोकतंत्र की व्यवस्था को खत्म करना चाहती है।
गहलोत ने सोमवार को सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, 'पुडुचेरी में अनैतिक तरीके से कांग्रेस सरकार गिराकर भाजपा ने दिखाया है कि वे सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। पहले उपराज्यपाल के जरिए शासन चलाने में परेशानियां पैदा कीं और अब धनबल से सरकार गिरा दी।'
What has happened in #Puducherry is most unfortunate & yet another case of how BJP is destabilising Congress govts to grab power through unethical means. First, they created problems in running the administration through the Lieutenant Governor and now this has happened.
विज्ञापन विज्ञापन
1/3— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) February 22, 2021
उन्होंने कहा, 'पहले कर्नाटक, फिर मध्यप्रदेश और अब पुडुचेरी में विधायकों को प्रलोभन देकर इस्तीफा दिलवाना भाजपा का गलत तरीके से सत्ता हथियाने का नया तरीका है। उन्होंने राजस्थान में भी सत्ता हथियाने का प्रयास किया था, जिसका यहां की जनता ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।'
Luring Congress MLAs has been their modus operandi in all Congress ruled states. We saw this in Karnataka, MP & now in #Puducherry. They tried it in Rajasthan but people of Rajasthan taught them a lesson.
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) February 22, 2021
2/3
गहलोत ने आगे कहा, 'भाजपा इन तौर तरीकों से लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। लोग इनकी चालों को समझ चुके हैं। आने वाले चुनावों में पुडुचेरी की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।' बता दें कि केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी की सत्ता सोमवार को कांग्रेस के हाथ से चली गई।
What BJP is doing is only undermining democracy in the country. The people are watching what tactics BJP is adopting & the party will be taught a lesson by electorates in the next elections in #Puducherry.
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) February 22, 2021
3/3
राज्य में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद नारायणसामी सरकार अल्पमत में आ गई थी। कांग्रेस-डीएमके के गठबंधन की सरकार विधानसभा में बहुमत साबित नहीं कर पाई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल तमिलसाईं सुंदरराजन को अपना और मंत्रियों का इस्तीफा सौंप दिया।