फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   asaram in jodhpur court, say this to the followers

नया सुरमा बनाया है जाने से पहले सभी को देकर जाऊंगा, बोला आसाराम

Thu, 23 Nov 2017 06:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 23 Nov 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
asaram in jodhpur court, say this to the followers
asaram
अपने ही आश्रम की नाबालिग के साथ यौन दुराचार के आरोप में फंसे आसाराम आज काफी खुश नजर आए। उन्होंने कोर्ट में जाते समय कहा कि नया सुरमा बनाया है, जोधपुर से जाने से पहले सभी को मोती पिष्ठी वाला सुरमा देकर जाऊंगा।
विज्ञापन


आज आसाराम को अनुसूचित जाति जनजाति अदालत में नियमित सुनवाई के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया। बचाव पक्ष की ओर से अंतिम बहस करते हुए अधिवक्ता सज्जनराज सुराणा ने कोर्ट में डॉ. शेलेजा व डॉ. राजेन्द्र के बयानों को पढ़ते हुए कहा कि दोनों ही डॉक्टर ने पीड़िता का मेडिकल चेकअप किया था। चेकअप में कहीं भी चोट का निशान नहीं था। वहीं, अनुसंधान अधिकारी चंचल मिश्रा से जिरह के दौरान ये पूछा भी गया कि जब चोट का निशान नहीं था तो मामला कैसे बना। इस पर जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन


ऐसे में अधिवक्ता सुराणा ने कहा कि पूरा मामला षडयंत्र ही लगता है, केवल आसाराम को फंसाने के लिए ही जाल बिछाया गया है।  समयाभाव के चलते आज मामले में सुनवाई अधूरी रही है। अब आगे की सुनवाई कल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed