{"_id":"59847b8c4f1c1bb2398b4b2e","slug":"asaram-case-the-witness-sent-the-representative-the-court-disappointed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम मामला : गवाही देने वाले ने प्रतिनिधि को भेजा, कोर्ट नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाराम मामला : गवाही देने वाले ने प्रतिनिधि को भेजा, कोर्ट नाराज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 04 Aug 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
आसाराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन उत्पीड़न में आरोपित आसाराम की ओर से एक गवाह को कोर्ट में आना था, लेकिन गवाह ने अपने स्थान पर अपने ही प्रतिनिधि को भेज दिया। जिस पर अनुसूचित जाति जनजाति अदालत के पीठासीन अधिकारी ने नाराजगी जाहिर की।
सुनवाई के दौरान आसाराम को भी कोर्ट में पेश किया गया। आसाराम आज निराश नजर आ रहे थे। हालांकि, वे अपने समर्थकों को चुप रहने के लिए इशारा जरूर करते रहे, लेकिन आज उनके चेहरे पर कुछ मायूसी दिखाई दी। मामले में अब बचाव पक्ष के बहुत कम गवाह शेष रहे हैं। ऐसे में मामला जल्द ही अंतिम बहस में जाने वाला बताया जा रहा है। गवाह के नहीं आने से आज सुनवाई एक बार फिर टल गई। अब इस मामले में 18 व 19 अगस्त को अगली सुनवाई होगी। वहीं, एक महिला समर्थक आसाराम के लिए राखी लेकर आई और आसाराम से मिलने की जिद कर रही थी जिसे पुलिस ने रोक दिया।