फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Arvind Kejriwal arrives in Jaipur to attend 10 days Vipassana Sadhana camp

केजरीवाल जयपुर में : 10 दिन विपश्यना साधना करेंगे, न राजनीतिक कार्यक्रम न आप कार्यकर्ताओं से मुलाकात

Sun, 29 Aug 2021 10:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी जयपुर/नई दिल्ली, पीटीआई
जयपुर/नई दिल्ली, पीटीआई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 29 Aug 2021 10:45 PM IST
सार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल निजी प्रवास पर रविवार को जयपुर पहुंचे। वे अगले 10 दिन तक यहां एक विपश्यना केंद्र में साधना करेंगे। 
 

विज्ञापन
Arvind Kejriwal arrives in Jaipur to attend 10 days Vipassana Sadhana camp
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल रविवार को जयपुर पहुंचे। उनके कार्यालय के अनुसार वे जयपुर के एक वेलनेस सेंटर में 10 दिन बिताएंगे। केजरीवाल विमान से रविवार दोपहर जयपुर एयरपोर्ट पर उतरे और वहां से सीधे शहर के गलताजी इलाके में स्थित विपश्यना साधना केंद्र पहुंचे। 

विज्ञापन


रविवार सुबह मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, 'मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज 10 दिनी विपश्यना साधना के लिए रवाना हुए।' पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस 10 दिनी जयपुर प्रवास के दौरान केजरीवाल न तो किसी राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे और न ही आप के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। 
विज्ञापन


गहलोत ने ट्वीट कर किया स्वागत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केजरीवाल का स्वागत किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मैं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का जयपुर में स्वागत करता हूं। मेरे स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने व स्वस्थ होने की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मुझे खुशी हुई कि आपने विपश्यना व स्वास्थ्य लाभ के लिए राजस्थान को चुना। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहला मौका नहीं है, जब केजरीवाल स्वास्थ्य लाभ के लिए विपश्यना केंद्र पहुंचे हैं। वे विपश्यना ध्यान के पुराने साधक हैं। इससे पहले भी वे धरमकोट, नागपुर व बंगलूरू में विपश्यना के कई सत्रों में शामिल हो चुके हैं। 

2016 में केजरीवाल 10 दिनी साधना के लिए नागपुर गए थे। इसके अगले साल वे इगतपुरी गए थे। वे हिमाचल के धरमकोट में भी इस साधना के लिए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed