{"_id":"59200c274f1c1bdb30f23b9e","slug":"army-recruitment-rally-started-today-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 जिलों के लिए उदयपुर में सेना भर्ती रैली, चलेगी 10 दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 जिलों के लिए उदयपुर में सेना भर्ती रैली, चलेगी 10 दिन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 20 May 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए उदयपुर के चित्रकूट नगर स्थित महाराणा खेल गांव में भर्ती रैली का आयोजन शनिवार से शुरू हो गया। दस दिन तक चलने वाली रैली में सोल्जर जीडी, सोल्जर क्लर्क एसकेटी, सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट, सोल्जर टेक्निकल, और सोल्जर ट्रेड्समैन की भर्तियां होंगी।
एआरओ कर्नल रवि सेठी के अनुसार भर्ती में 10 जिलों से 37106 अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। रैली में क्वालिफाइंग करने के लिए अभ्यर्थियों को 1600 मीटर दौड़ में हिस्सा लेना होगा। तय समय में दौड़ पूरी की तो अभ्यर्थी पास हो जाएगा। दौड़ में जो पीछे रहा वह एलिमिनेट होता जाएगा और जिन लोगों ने सबसे कम समय में दौड़ पूरी की वे आगे बढ़ते जाएंगे। इसके बाद शारीरिक फिटनेस और मापदंडों की जांच की जाएगी। अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण होगा, इसके बाद उसका मेडिकल किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, सेना भर्ती रैली में जालौर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सिरोही, जोधपुर की शेरगढ़, बालेसर, बाप, लोहावट, बावरी, ओसियां, तिनवारी, लूणी, भोपालगढ़, पीपर और बिलारा तहसील, बाड़मेर की बायतू व पचपदरा तहसील, बाड़मेर के शेओ, सिवाना, गुढ़ामलानी, बाड़मेर, रामसर, चौहटन, बालोतरा, समदरी, धोरीमन्ना, गाडरा रोड, गिड़ा, सिंधारी और सेडवा तहसील, उदयपुर, पाली और जैसलमेर के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।