फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Army recruitment rally started today in Udaipur

10 जिलों के लिए उदयपुर में सेना भर्ती रैली, चलेगी 10 दिन

Sat, 20 May 2017 03:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 20 May 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
Army recruitment rally started today in Udaipur
डेमो इमेज
भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए उदयपुर के चित्रकूट नगर स्थित महाराणा खेल गांव में भर्ती रैली का आयोजन शनिवार से शुरू हो गया। दस दिन तक चलने वाली रैली में सोल्जर जीडी, सोल्जर क्लर्क एसकेटी, सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट, सोल्जर टेक्निकल, और सोल्जर ट्रेड्समैन की भर्तियां होंगी।
विज्ञापन


एआरओ कर्नल रवि सेठी के अनुसार भर्ती में 10 जिलों से 37106 अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। रैली में क्वालिफाइंग करने के लिए अभ्यर्थियों को 1600 मीटर दौड़ में हिस्सा लेना होगा। तय समय में दौड़ पूरी की तो अभ्यर्थी पास हो जाएगा। दौड़ में जो पीछे रहा वह एलिमिनेट होता जाएगा और जिन लोगों ने सबसे कम समय में दौड़ पूरी की वे आगे बढ़ते जाएंगे। इसके बाद शारीरिक फिटनेस और मापदंडों की जांच की जाएगी। अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण होगा, इसके बाद उसका मेडिकल किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार,  सेना भर्ती रैली में जालौर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सिरोही, जोधपुर की शेरगढ़, बालेसर, बाप, लोहावट, बावरी, ओसियां, तिनवारी, लूणी, भोपालगढ़, पीपर और बिलारा तहसील, बाड़मेर की बायतू व पचपदरा तहसील, बाड़मेर के शेओ, सिवाना, गुढ़ामलानी, बाड़मेर, रामसर, चौहटन, बालोतरा, समदरी, धोरीमन्ना, गाडरा रोड, गिड़ा, सिंधारी और सेडवा तहसील, उदयपुर, पाली और जैसलमेर के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed