{"_id":"5a67447c4f1c1ba5268b62e5","slug":"application-form-for-ptet-examinations-start-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बी.एड.पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन फार्म भरने की ये है लास्ट डेट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बी.एड.पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन फार्म भरने की ये है लास्ट डेट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 23 Jan 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान सरकार की ओर बी.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश पूर्व परीक्षा के आवेदन बुधवार 24 जनवरी से शुरू होंगे। इसमें पीटीईटी 2018 एवं 4 वर्षीय इन्टीग्रेटेड बी.ए. बी.एड.-बी.एससी. बी.एड. के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
इस वर्ष राजस्थान सरकार द्वारा ये दोनों प्रवेश पूर्व परीक्षा आयोजित करवाने की जिम्मेदारी महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर को दी गई है। पीटीईटी समन्वयक प्रो. बी.पी. सारस्वत ने बताया कि प्रवेश पूर्व परीक्षा 13 मई को राजस्थान के सभी जिलों में आयोजित करवाई जाएगी। दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन पत्र 24 जनवरी से 28 फरवरी तक ऑनलाईन भरे जा सकते हैं। अभ्यर्थी परीक्षा शुल्क राशि 500 रुपए 26 फरवरी तक ऑनलाईन जमा करवा सकेंगे, जिसमें वे नेट बैंकिंग डेबिट कार्ड (ए.टी.एम.) क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अपने परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।
इसके साथ ही यदि अभ्यर्थी नकद परीक्षा शुल्क जमा करवाना चाहें तो वे चालान के माध्यम से आई.सी.आई.सी.आई. बैंक की किसी भी शाखा में नकद भुगतान द्वारा अपना परीक्षा शुल्क जमा करवा सकते हैं। पीटीईटी परीक्षा के लिए स्नातक उत्तीर्ण अथवा इस वर्ष अंतिम वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित हुए अभ्यर्थी पात्रता रखते हैं।