{"_id":"593964224f1c1b831c9ca415","slug":"another-chance-to-get-absent-teachers-in-residential-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासीय शिविर में अनुपस्थित शिक्षकों को मिलेगा एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासीय शिविर में अनुपस्थित शिक्षकों को मिलेगा एक और मौका
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 08 Jun 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर के जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक कार्यालय में बृहस्पतिवार को शिक्षा अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें आवासीय शिविर से अनुपस्थित रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस देने और आगामी दिनों में होने वाले शिविर में शामिल करने के निर्देश दिए गए। इन शिविरों से भी अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक कार्यालय में हुई बैठक में आवासीय शिविर से अनुपस्थित रहे टीचर्स के संबंध में चर्चा की गई। राज्य सरकार के आदेशों के अनुसार अनुपस्थित रहने वाले टीचर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। एडीपीसी दिनेश कुमार ओझा ने बताया कि आवासीय शिविरों से अनुपस्थित रहने वाले टीचर्स को अब एक और मौका सरकार की ओर से दिया जाएगा। इन शिविरों में उपस्थित होकर टीचर्स कार्रवाई से बच सकेंगे, लेकिन जो टीचर इन शिविरों में भी उपस्थित नहीं होंगे उनके खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।