फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   anganwadi workers protest against government in alwar

अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरीं सैंकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Wed, 30 Aug 2017 04:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 30 Aug 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
anganwadi workers protest against government in alwar
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करतीं सैंकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
अलवर जिले में  सैंकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नियमित राज्य कर्मचारी बनाने की मांग को लेकर एक रैली निकाली और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आज शहीद स्मारक से रैली निकाली जो शहर के मुख्य बाजार होते हुए जिला कलेक्टर पहुंची और  ज्ञापन दिया ।
विज्ञापन


अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष लतेश शर्मा ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत आंगनवाड़ी, सहायिका, आशा सहयोगनी सहित अन्य कार्यकर्ताओं का भविष्य   और ना ही वर्तमान सुरक्षित है। उन्हें बहुत कम ही मानदेय दिया जा रहा है जबकि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने सुराज संकल्प यात्रा के दौरान वर्ष 2013 में राजस्थान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बेहतर मानदेय एवं राज्य कर्मचारी का दर्जा देने का भरोसा दिलाया था लेकिन आज तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई।
विज्ञापन


उन्होंने ज्ञापन में बताया कि उन्हें ना तो ग्रीष्मकालीन अवकाश दिए जाते हैं ना शीतकालीन अवकाश दिए जाते हैं वहीं उन्हें बीमा राशि का भी भुगतान किया जाता है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 100 करोड़ रुपए के कल्याण कोष को बहाल करने एवं सभी कार्यकर्ताओं का सेवा अभिलेख तैयार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed