फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   an open letter by road accident victim rahul sharma sister

जयपुर हादसा:जर्मनी से लौटी राहुल की बहन ने उठाए प्रशासन पर सवाल

Sun, 11 Jun 2017 04:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 11 Jun 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
an open letter by road accident victim rahul sharma sister
राहुल की बहन द्वारा लिखा गया पुलिस प्रशासन को खुला खत - फोटो : amar ujala
जयपुर में पिछले मंगलवार को भीषण सड़क हादसे का शिकार बने राहुल की बहन ने पुलिस और प्रशासन पर सवाल उठाए है।  
विज्ञापन


राहुल का निधन मंगलवार को चौमूं सर्किल पर हुए हादसे में हो गया था। इस हादसे में एक ट्रोला कार पर पलट गया था जिसमें राहुल समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी।राहुल की बहन जर्मन के कोपेनहेगन में रहती है और उसने यहां पहुंचने के बाद पुलिस एवं प्रशासन के नाम खुला पत्र जारी किया है। 

इस पत्र में उसने लिखा है कि पूरे घटनाक्रम के बारे में मीडिया रिपोर्ट पढ़ कर आघात पहुंचा। इन रिपोर्ट्स से साफ है कि इंडिया में प्रशासन का सिस्टम अभी पुराने जमाने जैसा ही है। घटनास्थल से पुलिस स्टेशन की दूरी महज आधा किलोमीटर थी, लेकिन वे समय पर नहीं पहुंची। चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे और ट्रैफिक लाइटों का पावर कट था। उन्होंने इस पत्र में पुलिस प्रशासन से लोगों के भविष्य को सुरक्षित बनाने और इस तरह की लापरवाहियां ना बरतने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


अंत में लिखा कि मैं अब उस बात को कभी नहीं भूलूंगी जब हमारे देश के लिए कहा जाता है कि 'इंडिया का कुछ नहीं हो सकता'। मेरे परिवार के सदस्यों की जान प्रशासन की अनदेखी के कारण ही गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed