{"_id":"599aa3a84f1c1b91588b460f","slug":"an-app-that-teaches-english","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हो जाइए तैयार, एक एप जो सिखाएगा फर्राटेदार अंग्रेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हो जाइए तैयार, एक एप जो सिखाएगा फर्राटेदार अंग्रेजी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
english
एक एप जो आपकी अंग्रेजी को फर्राटेदार बना देगी। सरकार खुद भी यह चाहती है कि इस एप का व्यापक प्रचार हो। इससे छात्रों की अंग्रेजी का ज्ञान सुधरेगा।
दरअसल उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने सोमवार को एक बैठक में राज्य में अध्ययनरत छात्रों के अंग्रेजी ज्ञान को बेहतर से बेतहरीन करने के लिए ‘हैलो इंग्लिश प्रिमियम‘ एप को चालू करने और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
शासन सचिवालय में इस एप से जुड़े पोस्टर का भी विमोचन किया। उन्होंने कहा कि इस एप के उपयोग से न केवल छात्रों का अंग्रेजी ज्ञान सुधरेगा बल्कि वे अंग्रेजी के डर को भी आसानी से दूर कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को भी निर्देशित किया है।

Trending Videos
एजुकेशन फेस्टिवल में हुआ था लॉन्च
english
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस एप को फेस्टीवल ऑफ एजूकेशन में लॉन्च किया जा चुका है। आज सभी संस्था प्रधानों को इसे डाउनलोड करवाने संबंधित आदेश भी जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान देश का पहला ऐसा प्रदेश है, जहां ऐसे किसी प्रिमियम एप को छात्रों के लिए निशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है।
इस एप की सबसे अहम बात यह होगी कि अध्ययनरत छात्रों के अलावा आमजन भी अपनी अंग्रेजी सुधार के लिए इस एप का निशुल्क इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस एप को गूगल प्ले स्टोर में डाउनलोड करते समय मांगे गए कोड में न्च्म्त् डालकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद इस एप के जरिए अंग्रेजी भाषा, व्याकरण, उच्चारण संबंधी ज्ञान के लैसन लिए जा सकेंगे। एप को आसानी से डाउनलोड करने के लिए टोल फ्री नंबर 1800 200 7767 पर मिस्ड कॉल देकर भी लिंक प्राप्त किया जा सकता है।