{"_id":"59743ab94f1c1b3e568b47e1","slug":"amit-shah-takes-lunch-at-dalit-family-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में दलित के घर भोज करेंगे शाह!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर में दलित के घर भोज करेंगे शाह!
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
बनारस में दलित परिवार के यहां भोजन ग्रहण करते अमित शाह का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने तीन दिन के राजस्थान दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज जयपुर में प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक लेने के बाद राजधानी जयपुर में एक दलित परिवार के यहां दोपहर का भोजन करेंगे।
जानकारी के अनुसार शाह करीब 11 बजे से लेकर 12 बजे तक प्रस्तावित भाजपा विस्तारकों की बैठक लेने के बाद सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में स्थित सुशीलपुरा इलाके में रहने वाले रमेश के घर खाना खाएंगे। शाह के यहां दोपहर करीब 1 बजे पहुंचने का कार्यक्रम है।
आपको बता दें कि शाह के दलित परिवार के यहां भोजन करने के पीछे राजस्थान में भी भाजपा द्वारा दलितों के हित में कार्य करने का संदेश देना होगा। सूत्रों के अनुसार अमित शाह के साथ प्रदेश की मुखिया वसुंधरा राजे भी इस भोज में शामिल हो सकती हैं। गौरतलब है कि इससे पहले शाह ने पश्चिम बंगाल में स्थित नक्सलबाड़ी और उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में दलित परिवार के यहां भोजन किया था।

दलितों के घर खाना खाने से भड़के शाह ने दिया था ये जवाब
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जयपुर में पत्रकारों द्वारा दलितों को लेकर किए सवाल के जवाब में कहा था कि किसी दलित के घर भोजन करने से दलितों का उत्थान नहीं हो जाता।
शाह दलितों को लेकर किए गए सवाल पर थोड़ा भड़क गए थे जिसके बाद उन्होनें कहा था कि किसी के घर पर खाना खाने से उसका उत्थान नहीं हो सकता। ऐसे ही दलित के घर पर भोजन करने से उसकी स्थिति में सुधार नहीं हो सकता है। दलित के घर भोजन करना सामान्य से मर्जी की बात है। उनका कहना है कि इसे राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा के कई नेताओं पर दलित के घर भोजन की राजनीति का आरोप विपक्षी पार्टियां कई बार लगा चुकी है।