फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Amit Shah ate lunch in Dalit family in shushilpura

छोटी सी बस्ती की 'बिरधी' का छोटा सा घर देशभर में छा गया

Sun, 23 Jul 2017 02:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 23 Jul 2017 02:30 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah ate lunch in Dalit family in shushilpura
amit shah
छोटी बस्ती में बिरधीबाई का घर आज खास हो गया। यहां कल रात से गहमागहमी थी, लेकिन आज दिन में घर हर किसी की नजर में था। 
विज्ञापन


राजस्थान का राजभवन, सीएम हाउस और कई मंत्रियों के सरकारी आवास जिस विधानसभा इलाके में हैं, उसकी एक छोटी सी बस्ती सुशीलपुरा। आज एक दिन में यह बस्ती वीआईपी बस्ती बन गई। जयपुर की इस बस्ती को वीआईपी बस्ती बनाने का श्रेय जाता है यहां रहने वाली बिरधीबाई के बेटे रमेश को। रमेश बूथ नंबर 105 से भाजपा का एक साधारण कार्यकर्ता है।

इस कार्यकर्ता के घर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत भाजपा के कई पदाधिकारियों ने भोजन किया। सुबह से ही यहां काफी गहमागहमी थी। बारिश के बावजूद छतों पर लोग मेहमानों की झलक पाने के लिए जमे हुए थे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी बार—बार परिवार वालों से तैयारियों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

ऐसा तो सपने में भी नहीं सोचा था

Amit Shah ate lunch in Dalit family in shushilpura
amit shah
बिरधी बाई ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि बड़े नेताजी और मुख्यमंत्री खाना खाने आएंगे, बहुत खुशी हुई। उन्होंने बताया कि, उसने जिंदगी में कभी भी सोचा नहीं था कि उसके घर पर कभी ऐसे मेहमान खाना खाने आएंगे। 

वे रात से ही तैयारियों में जुट गई। उन्होंने सुबह से रसाई की तैयारी की। मेहमानों को बेजड़ की रोटी, दाल, भिंडी की सब्जी, गट्टे की सब्जी, चावल, हरी चटनी और बेजड़ की रोटी परोसी। थाली-कटोरी की जगह भोजन पत्तल-दोनो में परोसा गया। पानी मिट्टी के सकोरे में पिलाया गया। इन्होंने मेहमानों की आवभगत में कोई कसर नहीं छोड़ी। उधर, अ​तिथि भी इस सत्कार को पाकर गदगद हो गए।  

स्वागत किया तो अमित शाह ने थाली में रखी ये भेंट

Amit Shah ate lunch in Dalit family in shushilpura
amit shah
​बिरधीबाई के घर अमित शाह और अन्य मेहमान पहुंचे तो वहां परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत स्थानीय परम्पराओं के अनुसार किया। शाह के टीका लगाया और उनकी आरती उतारी गई। शाह और राजे को गुलाब का फूल दिया गया। 

इसके बाद शाह ने भी स्वागत थाली में पांच-पांच सौ रुपए के दो नोट भेंट स्वरूप रखे। ये पैसे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने दिए। घर के एक कमरे में इन मेहमानों ने जमीन पर बैठकर भोजन किया। करीब आधा घंटे रुकने के बाद ये लोग वहां से भाजपा मुख्यालय के लिए रवाना हो गए।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed