फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ambulance has 2 lakh fake calls coming every month

ये कैसा मजाक! एंबुलेंस पर हर महीने जा रहे 2.80 लाख फर्जी कॉल्स

Fri, 04 Aug 2017 01:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 04 Aug 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
Ambulance has 2 lakh fake calls coming every month
जानकारी देते एंबुलेंस सेवा के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
शरारती तत्वों के हौंसले दिनों-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। अब जीवन बचाने वाली एंबुलेंस को भी असामाजिक तत्वों का शिकार होना पड़ रहा है। एंबुलेंस से भी मजाक कर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


मामला राजस्थान में सड़कों पर दौड़कर जिंदगी बचाने वाली जीवन वाहिनी सेवा से जुड़ा है। इस सेवा के साथ मजाक करने वालों का आंकड़ा दिनों-दिन बढ़ रहा है। जानकारी के मुताबिक एक महिने में 108 एम्बुलेंस को बुलाने के लिए करीब 2 लाख 80 हजार फोन कॉल्स फर्जी आ रहे हैं। एकीकृत एंबुलेंस योजना के तहत जीवन वाहिनी एंबुलेंस सेवा ने प्रदेश में अपना 1 साल पूरा कर लिया है।
विज्ञापन


इस मौके पर कंपनी के ऑपरेशन हैड धनंजय कुमार ने बताया कि एंबुलेंस सेवा के बेहतर संचालन के लिए हमने सिस्टम में कई तरह के बदलाव किए हैं, साथ ही अगले एक-दो दिन में सरकार से 100 नई एंबुलेंस भी मिलने वाली है। सरकार का प्रयास है कि इस आपातकालीन सेवा को और मजबूत कर ज्यादा लोगों को हम सेवा दे पाऐं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पूरे राज्य में फर्जी कॉल्स की बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि हमारे पास अभी 65 प्रतिशत फर्जी कॉल आ रहे हैं। हर महिने करीब 4 लाख में से दो लाख 80 हजार कॉल फर्जी होते हैं। कर्मचारियों के अनुसार किसी की जिंदगी को बचाने के लिए चंद सैकंड भी उनके लिए महत्वपूर्ण होते हैं, ऐसे में यह फर्जी कॉल्स किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed