{"_id":"594645934f1c1bc9388b4960","slug":"alwar-congress-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलवर कांग्रेस में सामने आई आपसी फूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलवर कांग्रेस में सामने आई आपसी फूट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 18 Jun 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
सब्जी बेचती जिला प्रमुख
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर जिला कांग्रेस में रविवार को आपसी फूट का नजारा देखने को मिला। यहां एक ओर जिलाध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन की तैयारियों में जुटे हैं तो दूसरी ओर जिला प्रमुख ने किसानों के समर्थन में सस्ती सब्जी वितरित कर दी।
जानकारी के अनुसार, अलवर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन को लेकर कार्यक्रम बना रहे हैं। वहीं दूसरी और बिना पार्टी को सूचित करे जिला प्रमुख रेखा राजू यादव ने यहां रविवार को होप सर्कस पर किसानों के समर्थन में 3 रुपए प्रति कट्टे के हिसाब से सब्जी बेचने का कार्यक्रम कर दिया। इस कार्यक्रम में उनके साथ कुछ लोग ही नजर आए। इस बारे में बचाव करते हुए जिला प्रमुख का कहना था कि यह उनका खुद का कार्यक्रम था जिसमें पार्टी का कोई हस्तक्षेप नहीं है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि जिला प्रमुख के कार्यक्रम की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अगर इस तरह का कोई प्रोग्राम है तो यह उनका निजी कार्य है। अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि यदि मुद्दा किसानों के समर्थन का है तो सरेराह सस्ती सब्जी बेचने का कार्यक्रम निजी कैसे हो सकता है।