फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ajmer Road, looking back on flying squads went to the passer tread truck

उड़न दस्ते से बचने के लिए भाग रहे ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा

Mon, 06 Mar 2017 01:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 06 Mar 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
Ajmer Road, looking back on flying squads went to the passer tread truck
ajmer road - फोटो : demo pic
जयपुर में बगरू के पास अजमेर रोड पर सोमवार सुबह एक ट्रक ने एक बाइक चालक को कुचल दिया। इसके बाद उसे काफी दूर तक रौंदते हुए गुजर गया। जिससे बाइक सवार व्यक्ति के शव के चिथड़े सड़क पर बिखर गए। दर्दनाक मंजर को देखकर राहगीरों के भी रोंगटे खड़े हो गए। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर बगरु थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी पहुंचाया। पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह अजमेर रोड पर आरटीओ के उड़न दस्ते की टीम ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही थी। तभी एक ट्रक वहां से गुजरा। ट्रक को रुकवाने के लिए उड़न दस्ते की टीम ने ट्रक का पीछा किया। जिससे ट्रक के ड्राइवर ने बचने के लिए गाड़ी को दौड़ाया और तभी अजमेर रोड पर बड़ के बालाजी के समीप बाइक सवार एक व्यक्ति ट्रक की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन


तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार छगनलाल को रौंदते हुए काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इससे छगनलाल की मौत हो गई और शव के चिथड़े हाइवे पर बिखर गए। पुलिस के मुताबिक हादसे में मौत का शिकार छगनलाल बगरू का रहने वाला था। वह मोटर बाइडिंग का काम करता था। उनके मौत का समाचार सुनकर घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed