{"_id":"598aa5984f1c1b81658b459e","slug":"ajmer-mp-sanwarl-lal-jat-died-today-in-delhi-aiims","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जाट के निधन पर राजस्थान में राजकीय शोक, अंतिम संस्कार कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट के निधन पर राजस्थान में राजकीय शोक, अंतिम संस्कार कल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
पूर्व केन्द्रीय मंत्री और अजमेर सांसद सांवरलाल जाट के निधन पर राजस्थान सरकार ने राजकीय शोक घोषित किया है। एक दिन के शोक के दौरान सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा। जाट का अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक गांव में होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा बुलाई गई केबिनेट बैठक में दो मिनट का मौन रखकर सांवरलाल जाट को श्रद्धांजलि दी गई और इसी मौके पर शोक प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसके बाद राज्यकीय शोक की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष सांवरलाल जाट ने आज सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। मूलत: अजमेर के गोपालपुरा के रहने वाले जाट की पार्थिव देह को लेने के लिए राजस्थान सरकार ने केबिनेट मंत्री अजय सिंह किलक को दिल्ली भेजा है।
विज्ञापन
Trending Videos
पहले जयपुर फिर पैतृक गांव, दोनों जगह होंगे अंतिम दर्शन
सांवरलाल जाट
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार सांवरलाल जाट की पार्थिव देह को पहले जयपुर लाया जाएगा। यहां उनकी देह को भाजपा मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। फिलहाल उनकी देह को दर्शन के लिए दिल्ली स्थित उनके बंगले पर ले गए हैं। यहां से कुछ देर बाद जाट की देह को जयपुर लाने की तैयारी की जाएगी।
इसके बाद उनकी देह को अजमेर स्थित उनके पैतृक गांव गोपालपुरा ले जाया जाएगा। यहां अंतिम दर्शनों के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार सांवरलाल जाट के अंतिम संस्कार में पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट के अतिरिक्त कांग्रेस व भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्मलित होंगे।
इसके बाद उनकी देह को अजमेर स्थित उनके पैतृक गांव गोपालपुरा ले जाया जाएगा। यहां अंतिम दर्शनों के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार सांवरलाल जाट के अंतिम संस्कार में पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट के अतिरिक्त कांग्रेस व भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्मलित होंगे।