फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ajmer mp sanwar lal jat health condition is stable according to doctors

जाट की हालत गंभीर,एम्स से आएंगे डॉक्टर्स

Sun, 23 Jul 2017 03:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 23 Jul 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
ajmer mp sanwar lal jat health condition is stable according to doctors
तबीयत बिगड़ने के बाद जाट को एंबुलैंस तक कार्यकर्ताओं की मदद से पहुंचाया गया था - फोटो : amar ujala
पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सांसद प्रो.सांवरलाल जाट की तबीयत नाजुक  बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार एसएमएस के वरिष्ठ डॉक्टर्स द्वारा जाट को दिल्ली के एम्स अस्पताल में शिफ्ट किए जाने का निर्णय लिया गया था मगर अब उनके ब्रेन का कुछ हिस्सा डैमेज होने के बाद से किसी तरह का जोखिम ना लेते हुए एम्स के से डॉक्टर्स की एक टीम को जयपुर लेकर आने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


बताया गया है कि दिल्ली के एम्स अस्पताल से मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर वीके बहल से एसएमएस अस्पताल अधीक्षक लगातार संपर्क बनाए हुए हैं और उन्हें स्टेट विमान से दिल्ली से जयपुर लाया जा सकता है। 
विज्ञापन


भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बैठक में कल अपनी बात कहने के बाद जाट को दिल का दौरा पड़ गया था और उसके बाद उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांवरलाल जाट का ईलाज पद्मश्री से सम्मानित न्यूरोलॉजिस्ट डॉ.अशोक पनगड़िया की देखरेख में चिकित्सकों की टीम कर रही है।

अस्पताल की ओर से आज सुबह जारी किए हैल्थ बुलेटिन में उनकी हालत के बारे में बताया गया था कि अभी उनकी स्थिति स्थिर है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनकी पल्स रेट,ब्लड प्रेशर सामान्य बताए गए थे। 

चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ भी लगातर उनके इलाज की व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए हैं। सीएम वसुधराजे ने भी अस्पताल  में भर्ती होने के बाद प्रो.जाट के स्वास्थ्य के बारे में कई बार जानकारी ली। अस्पताल में कई प्रमुख नेता और भाजपा पदाधिकारी भी जाट का हाल जानने पहुंच रहे हैं। 


बता दें कि शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जयपुर प्रवास के दौरान भाजपा मुख्यालय पर आयोजित की एक बैठक में सांसद सांवरलाल जाट बात कहने के बाद गश खाकर गिर पड़े थे। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed