{"_id":"59315d1b4f1c1bac0dbdcd29","slug":"ajmer-karate-team-won-the-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजमेर की कराटे टीम ने देश में नाम रोशन किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजमेर की कराटे टीम ने देश में नाम रोशन किया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 02 Jun 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
अजमेर पहुंचे कराटे प्लेयर्स
- फोटो : amar ujala
अजमेर की कराटे टीम ने देश भर में नाम रोशन किया है। टीम ने नेशनल कराटे टुर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर 3 स्वर्ण व 5 कांस्य पदक जीते हैं। अजमेर पहुंचने पर टीम का माला पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया गया।
दरअसल, गत दिनों मसूरी में हुई नेशनल कराटे टुर्नामेंट में देश के कोने—कोने से 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से 6 खिलाड़ी अजमेर के थे। अजमेर के खिलाड़ियों ने टुर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 मेडल जीते और अजमेर का देश में नाम रोशन किया। स्वर्ण पदक जीतने वाली कृतिका चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी मुकाबले काफी कठिन थे, लेकिन अजमेर की टीम ने 3 स्वर्ण व 5 कांस्य पदक प्राप्त किए। स्थानीय राजनेताओं व खिलाड़ियों ने टीम का रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत कर बधाइयां दीं। खिलाड़ियों को इस दौरान मालाओं से लाद दिया गया।