{"_id":"5a54aa524f1c1bbf2d8b58cd","slug":"aiyaary-star-cast-will-come-to-jaisalmer-for-a-special-reason","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'अय्यारी' की टीम पहुंचेगी रेगिस्तान में, है एक खास मकसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अय्यारी' की टीम पहुंचेगी रेगिस्तान में, है एक खास मकसद
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 09 Jan 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
Aiyyari Trailer
नीरज पांडे की फिल्म 'अय्यारी' चंद दिनों में बड़े पर्दे पर अपने दर्शकों से रूबरू होने के लिए तैयार है। फिल्म की टीम पूरी टीम जोर-शोर से प्रचार में व्यस्त है।
फिल्म की पूरी टीम 12 जनवरी को जैसलमेर में बीएसएफ के जवानों से मिलेगी। यहां सिद्धार्थ और मनोज बीएसएफ जवानों के साथ समय बिताएंगे और सिर्फ इतना ही नहीं, दोनो कलाकार वहां होने वाले ड्रिल में भी हिस्सा लेंगे।
नीरज पांडे की 'अय्यारी' दो फौजी अधिकारियों के आसपास घूमती है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा सेना अधिकारी के रूप में मनोज बाजपेयी के साथ एक गुरु-शिष्य का बंधन साझा करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में अय्यारी की टीम हमारे देश के असली हीरो बीएसएफ जवानों से एक खास मुलाकात करेगी।

Trending Videos
सेना भी पसंद कर रही है ट्रेलर
ऊंटगाड़ी पर बैठकर चौकसी करते बीएसएफ के जवान
- फोटो : amar ujala
फिल्म के ट्रेलर को सिर्फ दर्शकों द्वारा ही नही बल्कि सेना अधिकारियों द्वारा भी खूब पसंद किया जा रहा है। ऐसे में यह मुलाकात दोनो ही पक्षों के लिए उत्साह से परिपूर्ण होगी। अय्यारी में सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज बाजपेयी, पूजा चोपड़ा, रकुलप्रीत, अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीतने के लिए तैयार है।
फिल्म की रिलीज डेट पहले अक्षय की 'पैडमैन' के साथ 25 जनवरी को तय की गई थी, जिसे अब आगे बढ़ाकर 09 फरवरी कर दिया गया है।
फिल्म की रिलीज डेट पहले अक्षय की 'पैडमैन' के साथ 25 जनवरी को तय की गई थी, जिसे अब आगे बढ़ाकर 09 फरवरी कर दिया गया है।