{"_id":"59fd588b4f1c1bd9798ba108","slug":"again-question-raise-in-rajashan-about-cow-bovine-security-in-government-premmises","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरकारी गौशाला में कुत्तों का शिकार हो रही हैं जिंदा गाय, झकझोर रही तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी गौशाला में कुत्तों का शिकार हो रही हैं जिंदा गाय, झकझोर रही तस्वीर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौ-पालन को बढ़ावा व गौवंश की देखभाल के लिए एक पूरा मंत्रालय फिर भी जिंदा गौवंश बन रहा है आवारा जानवरों का भोजन। यह सब सामने आया है जयपुर शहर में प्रशासन की नाक के नीचे संचालित हो रही है एक गौशाला में।
विज्ञापन
जयपुर के पांच बत्ती क्षेत्र के नजदीक स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय की गौशाला के कैमरे में कुछ ऐसी तस्वीरें कैद हुई है जो सरकारी व्यवस्था की पोल खोल रही हैं। सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरों में दिख रहा है कि कुछ आवारा कुत्ते एक जिंदा गौवंश को मारकर खा रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारों के अनुसार ऐसी तस्वीरें पहली बार सामने नहीं आई हैं, इस गौशाला में अक्सर यह देखा जाता है। लेकिन उसके बाद भी यहां सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। हाल की तस्वीरें दो नवंबर की रात की है।
विज्ञापन
क्या कर रहा है विभाग
फाइल फोटो।
जानकारी के अनुसार जब यहां बंधे एक बछड़े पर एक कुत्ते ने हमला कर दिया। इसके बाद कुछ और गली के कुत्ते यहां आ गए और बछड़े को मारकर उसे खाते हुए दिख रहे हैं।
वहीं इस तरह के फुटेज सामने आने के बाद पशु चिकित्सालय प्रशासन ने सफाई दी है कि गौशाला का उनसे कोई लेना देना नहीं है इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी परिषद की है।
गौरतलब है कुछ वर्ष पूर्व जयपुर के नजदीक स्थित हिंगोनिया गौशाला में हुई गायों की मौत ने सरकार की कार्यप्राणाली पर सवाल उठाए थे। पूरा महकमा होने के बाद भी गौवंश की राजस्थान में हालत काफी दयनीय है।