फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   after the incident with a private hospital doctor tension occured

चिकित्सक और व्यापारी आमने-सामने, निजी अस्पताल, क्लिनिक व बाजार बंद

Sat, 20 May 2017 01:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 20 May 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
after the incident with a private hospital doctor tension occured
इसी अस्पताल में हुई थी तोड़फोड़ - फोटो : amar ujala
जयपुर में शुक्रवार शाम को एक निजी अस्पताल के संचालक डॉ अजय बंसल के साथ हुई मारपीट के मामले में निजी अस्पतालों में कामकाज लगभग बंद है। वहीं जिस मृतक को लेकर चिकित्सक के साथ मारपीट हुई थी उसके समर्थन में जयपुर का बरकत नगर बाजार बंद हैं।
विज्ञापन


व्यापारियों ने शहर के एक मुख्य मार्ग को भी बंद करने की चेतावनी दी हैं। वहीं जयपुर शहर के निजी चिकित्सालयों के चिकित्सकों ने पुलिस प्रशासन को शनिवार दोपहर दो बजे तक आरोपियों को पकड़ने का अल्टीमेटम दिया है। वहीं निजी चिकित्सालय के चिकित्सक जयपुर के जे एम सभागार में जुटेंगे और आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। इसमें जयपुर मेडिकल ऐसोसिएशन, प्राईवेट हॉस्पिटल सोसायटी, प्राईवेट नर्सिंग होम व अस्पताल सोसायटी के चिकित्सक सम्मलित है।
विज्ञापन


वहीं पुलिस प्रशासन दोनों ही पक्षों  से समझाइश का प्रयास कर रहा है। गौरतलब है कि शुक्रवार को बरकत नगर निवासी रतन सैनी की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। मौत से गुस्साए परिजनों ने जहां अस्पताल में तोड़फोड़ की वहीं संचालक का भी सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed