फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   After the curfew in old city jaipur, people feeling trouble

बवाल में मारे गए युवक को दफनाया, हालात सुधरने की आसार

Mon, 11 Sep 2017 03:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 11 Sep 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
After the curfew in old city jaipur, people feeling  trouble
जनाजे में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला

जयपुर शहर के रामगंज क्षेत्र में उपजे विवाद के बाद आज चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी है। बवाल के दौरान मारे गए आदिल नाम के युवक का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन



आदिल को दिल्ली रोड स्थित कब्रगाह में दफनाया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुसिल बल तैनात था। हालांकि सबंधित क्षेत्र में कर्फ्यू लगा हुआ है। इसके बाद भी पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। वहीं आदिल के जनाजे में सम्मलित होने वाले एक-एक व्यक्ति की पहचान पुलिस ने अपने पास रखी है।
विज्ञापन


इससे पूर्व रविवार देर रात्रि को पोस्टमार्टम को लेकर सहमति बन गई थी। जिसके बाद सुबह आदिल का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया था। उम्मीद की जा रही है कि चार दिन से कर्फ्यू झेल रहे लोगों को अब राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी छोटी बात, जो बनी बड़ा बवाल, सैंकड़ों परेशान

After the curfew in old city jaipur, people feeling  trouble
फाइल फोटो।

रोजमर्रा की वस्तुओं को तरसे शहर के चार थाना क्षेत्रों के लोग जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान चाहते है। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार की रात्रि को रामगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार एक दपं​त्ति पुलिस का डंडा लगने से बाइक से गिरकर घायल हो गया था।

जिसके बाद एक समुदाय विशेष की भीड़ ने जमकर बवाल किया। बवाल के दौरान बड़े पैमान पर हुई पत्थरबाजी और आगजनी ने काफी नुकसान पहुंचाया। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मजबूरन बल प्रयोग करना पड़ा। इस बवाल में आदिल नाम के शख्स की मौत हो गई।

वहीं कई पुलिसकर्मियों सहित 15 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इसके बाद शहर के रामगंज, माणक चौक, सुभाष चौक व गलता गेट थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया था। साथ ही पूरे शहर में मोबाइल इंटरनेट पर भी रोक लगा दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed