{"_id":"59c640424f1c1b9c688b6087","slug":"after-the-bhoomi-this-is-sanju-baba-s-new-task","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'भूमि' के बाद ये है संजू बाबा का 'नया टास्क', पत्नी के साथ किया सैंकड़ों किमी का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भूमि' के बाद ये है संजू बाबा का 'नया टास्क', पत्नी के साथ किया सैंकड़ों किमी का सफर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 23 Sep 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर पत्नी मान्यता के साथ संजय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'भूमि' के रिलीज होने के तुरंत बाद ही संजय दत्त नए टास्क के लिए जुट गए हैं। 'भूमि' के रिस्पांस से वे खासे उत्साहित हैं। नए प्रोजेक्ट के लिए संजय ने अपनी पत्नी मान्यता के साथ सैंकड़ों किलोमीटर का सफर तय किया है।
दरअसल, संजय दत्त 'भूमि' की शूटिंग और उसके प्रमोशन में काफी बिजी थे। अब फिल्म के रिलीज होने के बाद संजय ने अपने नए प्रोजेक्ट 'साहब बीवी और गैंगस्टर-3' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। इसके लिए वे राजस्थान आ गए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी मान्यता भी हैं।
फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर -3' में संजय दत्त के अलावा जिम्मी शेरगिल, चित्रांगदा सिंह, माही गिल, कबीर बेदी और नफीसा अली भी हैं।

संजय जाएंगे बीकानेर, धूलिया हैं निर्देशक
एयरपोर्ट पर संजय दत्त
- फोटो : अमर उजाला
नए प्रोजेक्ट के तहत संजय आज जयपुर पहुंचे, वे यहां से कल बीकानेर के लिए रवाना होंगे। फिल्म में संजय अपने चिरपरिचित अंदाज में गैंगस्टर के रूप में नजर आएंगे। इससे पहले कई फिल्मों में संजय गैंगस्टर के रोल निभा चुके हैं। इनमें 'खलनायक' से लेकर 'वास्तव' और 'मुन्नाभाई' सीरीज तक शामिल हैं।
'साहब बीवी और गैंगस्टर-3' फिल्म की शूटिंग बीकानेर में रखी गई है। इस टूर में फिल्म की शूटिंग जूनागढ़, गजनेर पैलेस, लक्ष्मीनिवास सहित विभिन्न स्थानों पर करीब पांच दिनों तक होगी। इसके बाद संजय मुंबई लौट जाएंगे। इस फिल्म का निर्देशन 'पानसिंह तोमर' फेम तिग्मांशु धूलिया कर रहे हैं।