फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   after BJP MLA ghanshyam tiwadis announcement, home minister gave a statement

'बगावती सुर' अलापने वाले भाजपा MLA को होम मिनिस्टर की कड़वी दवा

Mon, 13 Nov 2017 05:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 13 Nov 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
after BJP MLA ghanshyam tiwadis announcement, home minister gave a statement
गुलाबचंद कटारिया
भाजपा के वरिष्ठ विधायक की अलग पार्टी बनाने के ऐलान के बाद पार्टी में डैमेज कंट्रोल में जुट गई है।
विज्ञापन


राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने नई पार्टी बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि नई पार्टी की घोषणा 14 जनवरी को करेंगे तथा पार्टी राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

तिवाड़ी की इस घोषणा के बाद राज्य के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया का बयान आया है। गुलाबचंद कटारिया ने तिवाड़ी को सलाह दी है कि उन्हें पार्टी में रहकर ही पार्टी की कमियों को दूर करना चाहिए। इसी में तिवाड़ी की बुद्धिमानी है। पार्टी से दूर जाकर यह करना सही नहीं है। उन्होंने कहा है कि पार्टी से अलग होकर कोई सफल नहीं रहा है। अपनी बात के समर्थन में उन्होंने जनसंघ के बलराज मधोक का उदाहरण भी दिया।
विज्ञापन


 

दो सौ सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

after BJP MLA ghanshyam tiwadis announcement, home minister gave a statement
घनश्याम तिवाड़ी - फोटो : file photo
गौरतलब है कि राजस्थान में अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले भाजपा विधायक घनश्याम ने हाल ही में कहा है कि उनकी पार्टी प्रदेश में विधानसभा की सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस पार्टी के नाम की घोषणा अगले साल मकर संक्रांति के दिन होगी।  

तिवाड़ी ने कल सीकर के रामलीला मैदान में आयोजित प्रतिनिधि सम्मेलन में कहा कि मकर संक्रांति को प्रदेश में एक नई राजनीतिक शक्ति का उदय होगा। उनकी नई पार्टी प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेगी। तिवाड़ी ने कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनाव मौजूदा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ेंगे। वे सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से ही विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed