{"_id":"59c503fc4f1c1b38688b5c90","slug":"actress-diipali-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्ट्रेस दीपाली ने ख्वाजा की जियारत कर जताया शुक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्ट्रेस दीपाली ने ख्वाजा की जियारत कर जताया शुक्रिया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 22 Sep 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
दीपाली शाह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में आज फिल्म अदाकारा दीपाली शाह ने हाजिरी दी। शाह ने ख्वाजा गरीब नवाज की चौखट चूमी और पवित्र मजार पर मखमली चादर व अकीदत के फूल पेश किए।
ख्वाजा साहब की दरगाह में यूं तो कई बाॅलीवुड की हस्तियां आती हैं, लेकिन आज उभरती अदाकारा दीपाली शाह पहुंची। दीपाली ने ख्वाजा साहब की मजार पर चादर और फूल पेश कर उन्हें अब तक मिली कामयाबी के लिए शुकराना जताया। साथ ही, आने वाले दिनों में उनकी एक फिल्म की शूटिंग शुरू होने जा रही है उसमें अच्छा परफॉरमेंस देने की दुआ मांगी है। शाह ने बताया कि वह अब तक हिन्दी सिनेमा के साथ ही कन्नड़ और तमिल फिल्मों में भी काम कर चुकी है। दरगाह के खादिम सैय्यद अबु तालिब ने दीपाली शाह को जियारत करवाई और दरगाह का तबर्रुख देकर दुपट्टा ओढ़ाया।