{"_id":"5998283c4f1c1b850b8b4848","slug":"actor-manish-raj-gupta-visits-ajmer-dargah","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड के प्रसिद्ध खलनायक ने चूमी ख्वाजा की चौखट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड के प्रसिद्ध खलनायक ने चूमी ख्वाजा की चौखट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 19 Aug 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
दरगाह जियारत के दौरान अभिनेता मनीष राज गुप्ता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाॅलीवुड में खलनायक की भूमिका अदा करने वाले अभिनेता मनीष राज गुप्ता शनिवार को परिवार सहित ख्वाजा साहब की दरगाह पहुंचे। उन्होंने सपरिवार ख्वाजा साहब की पवित्र मजार पर अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश कर 22 सितम्बर को आने वाली फिल्म हसीना पार्कर की कायमाबी के लिए दुआ मांगी।
विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा साहब की दरगाह पहुंचे मनीष राज गुप्ता ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड की बजरंगी भाईजान, यारा सीली सीली, बाजी जिन्दगी की, निर्भया, मदारी, क्रेजी कुक्कड़ फैमिली सहित कई फिल्मों में खलनायक का रोल अदा किया है। उन्होंने बताया कि क्राइम पैट्रोल, अदालत, पुलिस फाइल्स, भूत आया, लापतागंज, प्रधानमंत्री बलवीर, ए जिन्दगी, मंगलसूत्र, मर्यादा, चिड़ियाघर जैसे कई चर्चित सीरियल्स में अपने अभिनय का जादू दिखा चुके हैं।
22 सितम्बर को उनकी फिल्म हसीना पार्कर रिलीज होने जा रही है जिसमें वो मजीद करीम लाला के किरदार में नजर आएंगे। मनीष राज गुप्ता ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली के निर्भया कांड पर आधारित नेवर अगेन निर्भया, बच्चों की बढ़ती आत्महत्या पर आधारित फेस आॅफ ट्रुथ और द लास्ट एनकाउंटर भी रिलीज होगी। इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी व बेटी भी थे। खादिम सैयद शाकिर अली ने उनको जियारत करवाई और दस्तारबंदी कर ख्वाजा साहब का तबर्रूख भेंट किया।