{"_id":"5926ea314f1c1bc643536c21","slug":"action-of-municipal-corporation-in-jaipur-wedding-site-sees","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में नगर निगम की कार्रवाई, विवाह स्थल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर में नगर निगम की कार्रवाई, विवाह स्थल सीज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 25 May 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
जयपुर नगर निगम
- फोटो : Demo pic
जयपुर नगर निगम ने गुरुवार को विद्याधर नगर जोन में एक बड़ी कार्रवाई कर बिना पंजीयन के अवैध रूप से चल रहे विवाह स्थल सीज कर दिए।
राजस्व अधिकारी छगन यादव ने बताया कि मातेश्वरी रिसोर्ट एंड होटल, माचेड़ा रोड लोहा मंडी, अजय टेंट हाउस, माचेड़ा रोड लोहा मंडी, देव पैराडाइज, माचेड़ा रोड, लोहा मंडी, मंगलम पैराडाइज, माचेड़ा रोड, लोहा मंडी, गोकुल बाग गार्डन, दिल्ली बाईपास के नजदीक विवाह स्थलों को बिना पंजीयन अवैध रूप से चलने पर सीज कर दिया गया।
गौरतलब है कि दो सप्ताह पहले भरतपुर में एक मैरिज गार्डन में बना रखी दीवार ढहने से कई लोगों की जान चली गई थी और काफी लोग घायल हो गए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अवैध और अपंजीकृत मैरिज गार्डनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जयपुर नगर निगम ने यहां मैरिज गार्डन को सीज करने की कार्रवाई शुरु कर दी।