फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Accident near Khwaja's dargah, two injured

ख्वाजा की दरगाह के पास हादसा, दो घायल

Fri, 30 Jun 2017 07:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 30 Jun 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
Accident near Khwaja's dargah, two injured
डेमो इमेज
अजमेर में ख्वाजा साहब की दरगाह के पास स्थित त्रिपोलिया गेट पर आज एक हादसे ने दो जनों को घायल कर दिया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान वहां ज्यादा भीड़भाड़ नहीं थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ख्वाजा गरीब नवाज के गुरू ख्वाजा उस्मान हारूनी का दो दिवसीय उर्स आज से शुरू हो चुका है। ऐसे में यहां देश के कोने-कोने से जायरीन पहुंच रहे हैं। इसी दौरान आज सुबह दरगाह के पास स्थित त्रिपोलिया गेट पर बने कंगुरे का भारी भरकम पत्थर नीचे आकर ठेला लगाने वाले एक जने पर आ गिरा। इससे ठेला लगाने वाला सहित एक अन्य जायरीन घायल हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय जायरीनों की ज्यादा आवाजाही नहीं थी, इससे बड़ा हादसा टल गया। हैरत की बात ये रही कि हादसे के बाद पुलिस द्वारा नगर निगम और पुरातत्व विभाग को सूचना देने के बावजूद दोनों ही विभागों के अधिकारियों ने मौके पर आकर देखना तक मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed