{"_id":"5986bd9c4f1c1bbe3e8b4605","slug":"accident-in-sawai-madhopur-station-fiive-people-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से पांच यात्रियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से पांच यात्रियों की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 06 Aug 2017 04:20 PM IST
एक्सीडेंट के बाद ट्रेक पर पड़ी लाशें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवाई माधोपुर में आज हुए रेल हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। ये हादसा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर दो पर हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार रक्षा बंधन के त्योहार की वजह से ट्रेन में बैठने को जगह नहीं मिली तो लोग इंजन पर बैठकर सफर कर रहे थे। यह ट्रेन जैसे ही स्टेशन के प्लेट फार्म दो पर रुकी तो लोग इंजन से कूद पड़े। इसी दौरान दूसरे ट्रेक पर ट्रेन आ गई।
इसकी चपेट में आने से पांच यात्रियों की मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन पर चीख-पुकार मच गई। घटना आज सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। अभी तब इन युवको की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई।