फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ACB gets relief from Supreme Court, JDA chairman arrested

जेडीए चेयरमैन को ACB ने किया गिरफ्तार, गहलोत ने लगाए ये आरोप

Wed, 03 May 2017 08:36 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 03 May 2017 08:36 AM IST
विज्ञापन
ACB gets relief from Supreme Court, JDA chairman arrested
राजेन्द्र सोलंकी - फोटो : amar ujala
जोधपुर विकास प्राधिकारण में वर्ष 2012-13 हुए करोडों के गबन और अनियमितताओं के मामले में मंगलवार को जेडीए चेयरमैन को गिरफ्तार कर लिया। सुप्रीम कोर्ट से राज्य सरकार और एसीबी को राहत मिलने के बाद ऐसा किया गया। उधर, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले में सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

 
जेडीए में करोडों के गबन के मामले में आरोपित तत्कालीन जेडीए के चैयरमेन राजेन्द्र सोलंकी पूछताछ के लिए एसीबी के समक्ष पेश हुए। इस दौरान जानकारी मिली कि सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और एसीबी की याचिका पर सुनवाई करते हुए सोलंकी को राजस्थान हाईकोर्ट से मिली जमानत पर रोक लगा दी है। इसके बाद एसीबी ने शाम को राजेन्द्र सोंलंकी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


फिलहाल एसीबी ने सोलंकी को एसीबी के मुकदमा संख्या 110 महामंदिर इलाके में सामुदायिक भवन निर्माण में अनियमितता के मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य आरोपित जेडीए के तत्कालीन निदेशक (अभियांत्रिकी) के.के. माथुर अभी भी फरार हैं। उधर, गिरफ्तारी की सूचना के बाद एसीबी कार्यालय पहुंचे लोगों ने एसीबी पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। गिरफ्तारी के बाद सोलंकी ने कहा कि वह खुद पूछताछ के लिए एसीबी के समक्ष पेश हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह ईमानदार है, उन्होंने जो भी कार्य किया है वह जनहित में किया है। इसके बाद भी उन्हें जेल जाना पड़ रहा है तो वह इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गहलोत बोले बदले की भावना से सरकार कर रही है कार्रवाई

ACB gets relief from Supreme Court, JDA chairman arrested
अशोक गहलोत
उधर, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले में सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया है। 

सोलंकी की गिरफ्तारी के बाद गहलोत ने बयान जारी कर सरकार को इस मामले में घेरा। उन्होंने कहा कि जब जेडीए के पूर्व चैयरमेन राजेन्द्र सोलंकी को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई तब भी राज्य सरकार ने बदले की भावना से सुप्रीम कोर्ट में जमानत खारिज करवाने के लिए एसएलपी दायर की। जब एसीबी को चालान पेश करना ही है तो जो भी अभियुक्त होगा उसे न्यायिक प्रक्रिया से अपने आप को निर्दोष साबित करने के लिए गुजरना ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed