{"_id":"5925819f4f1c1bc643535d39","slug":"acb-arrest-sho-of-masalpur-police-station-taking-bribe-in-karauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"करौली में मासलपुर थानाप्रभारी रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करौली में मासलपुर थानाप्रभारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 24 May 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जयपुर मुख्यालय टीम ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करौली जिले के मासलपुर थाना इंचार्ज नरेश शर्मा को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिरीक्षक वीके सिंह ने बताया कि मासलपुर के रहने वाले दतियापुर पंचायत समिति के सरपंच ओमप्रकाश ने जयपुर मुख्यालय में थानाप्रभारी नरेश शर्मा के खिलाफ शिकायत दी थी।
जिसमें बताया कि उनके खिलाफ थाने में संतान संबंधी मुकदमा दर्ज करवाया गया था। इस मुकदमे में एफआर लगाने की एवज में थाना अधिकारी नरेश शर्मा 40 हजार रूपए की रिश्वत मांग रहा है।स्पेशल यूनिट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक सिंघल के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन करवाकर थाना इंचार्ज मासलपुर नरेश शर्मा को 30 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।