{"_id":"59d1b71f4f1c1b65548b53e9","slug":"a-women-commit-suicide-with-their-children","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मासूमों की चीख पर नहीं पसीजा मां का दिल, ऐसे खत्म हो गया परिवार....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूमों की चीख पर नहीं पसीजा मां का दिल, ऐसे खत्म हो गया परिवार....
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 02 Oct 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह क्लेश और मामूली विवाद कभी-कभी जानलेवा साबित हो जाते है। ऐसा ही कुछ राजस्थान के चूरु जिले में हुआ है। जहां एक मां ने अपने ही दो मासूमों पर केरोसिन का तेल डालकर उन्हें आग के हवाले कर दिया। यही नहीं मां ने स्वयं की जीवनलीला भी समाप्त कर ली।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर इस परिवार के मुखिया ने भी कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। चंद घंटों के भीतर एक परिवार खत्म हो गया है। दरअसल घटना चूरू मानपुरा गांव की है। यहां रहने वाले जोगेन्द्र सिंह का अपनी पत्नी सुनीता के साथ आए दिन झगड़ा होता था।
विज्ञापन
रविवार को जब जोगेन्द्र घर से कुछ कार्य के लिए निकल गया। तब सुनीता ने अपने दो मासूम बच्चो सोनू और नसीब पर केरोसिन का तेल डालकर उन्हें आग लगा दी। इस दौरान मासूम चीख पुकार करते रहे।
विज्ञापन
खत्म हो गया पूरा परिवार
फाइल फोटो।
इसके बाद सुनीता ने स्वयं को भी आग के हवाले कर जीवन को समाप्त कर लिया। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर घर पहुंचे जोगेन्द्र ने जब अपने परिवार की शव पड़े देखे तो वह स्तब्ध हो गया। जानकारी के अनुसार शाम को जोगन्द्र ने अपने खेत पर बने कुएं में छलांग लगा दी। गांव में एक परिवार के चार लोगों की मौत के बाद सन्नाटा पसर गया। वहीं पुलिस ने घटना की जांच प्रारंभ कर दी है।