महिला को मल-मूत्र खाने के लिए क्यों किया गया मजबूर, जानें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश 71वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा है। बीते सात दशक में भारत बहुत सारे सामाजिक बंधन व कुरीतियों से आजाद हो चुका है। लेकिन अंधविश्वास की बेड़िया आज भी आधुनिक भारत की खौफनाक सच्चाई है।
ऐसा ही एक मामला राजस्थान के अजमेर जिले में सामने आया है। जहां एक महिला को कथित तौर पर उसके ही परिजनों ने ना केवल मल-मूत्र खाने पर मजबूर किया अपितु उसके हाथों पर दहकते अंगारे रख दिए।
अत्याचार इतने अधिक बढ़े कि महिला की मौत हो गई। परिजनों पर आरोप है कि उन्होंने यह सब इसलिए किया क्योंकि उन्हें शक था कि महिला डायन है।
मामला अजमेर के केकड़ी के नजदीक गांव का है। जहां रहने वाले कन्यादेवी के पति की कुछ माह पहले मृत्यू हो गई थी। जिसके बाद से वह बीमार रहने लगी थी।
जकड़े है अभी अंधविश्वास की बेड़ियों में
परिजनों ने इसी शक में उसे डायन घोषित करते हुए उस पर अत्याचार प्रारंभ कर दिए। उन्होंने बीते दो अगस्त की रात्रि को कन्यादेवी के साथ मारपीट की और अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए उसे मल-मूत्र खाने पर मजबूर कियाा।
कन्यादेवी की तीन अगस्त को मौत हो गई। वहीं मामला मीडिया में उजागर होने के बाद अजमेर पुलिस हरकत में आई और 13 अगस्त को इस मामले में आरोपी पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो महिलाएं भी सम्मलित है।