फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a Unique library in Pokaran

रेत की धरा में 'ज्ञान की गंगा', पीएम मोदी का 'इंतजार'

Sun, 23 Jul 2017 03:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 23 Jul 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
a Unique library in Pokaran
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
परमाणु परीक्षण स्थली के रूप से पहचाने जाने वाले पोकरण की एक और खास बात है। वो है यहां का विशाल पुस्तकालय। 
विज्ञापन


रेगिस्तान की धरा पर शक्ति पीठ भादरिया गांव में देश का ही नहीं बल्कि एशिया का सबसे बड़ा पुस्तकालय होने का दावा किया जा रहा है। इस पुस्तकालय को चलाने वाली भादररिया सेवा समिति का कहना है कि इसके संस्थापक संत हरवंशसिंह महाराज का यह सपना था कि इस विशालकाय पुस्तकालय का शुभारंभ राष्ट्र भक्त के कर कमलों से हो। उनका यह सपना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर सकते हैं। 

दुनिया के सभी धर्मों के ग्रन्थ हो या फिर भारत के तमाम उच्च न्यायालयों के निर्णयों की पुस्तकें, छोटे बडे़ लेखकों के आलेख हो या फिर महापुरूषों की जीवन कथाएं या फिर संविधान की पुस्तकें, यहां मौजूद हैं। दुर्लभ पुस्तकों का संग्रह, भारत के संविधान की मूल प्रति समेत यहां करीब आठ लाख पुस्तकों का संग्रह है। 
विज्ञापन


 

शिक्षा देने से शुरू हुआ ये कार्य

a Unique library in Pokaran
पोकरण में लाइब्रेरी के कुछ नजारे - फोटो : अमर उजाला
पोकरण के पास शक्ति पीठ भादरिया गांव में एशिया का सबसे बड़ा पुस्तकालय का श्रेय संत हरवंससिंह निर्मल को जाता है। हरंवस सिंह निर्मल का जन्म 1930 में पंजाब के फिरोज जिले के समृद्व परिवार में हुआ था। घर परिवार छोड़कर वे तपस्या करने चले गए। इसके बाद 2016 में घुमते हुए वे भादरिया गांव पहुचे व भादरिया का एंकांत वास उनको पसंद आया व भादरिया शक्ति पीठ से ही सामाजिक सेवा ,शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने का कार्य प्रारंभ किया।

मंदिर के किनारे बनी 15हजार वर्ग फीट में बना विशालकाय पुस्तकालय में तीन गुना छ फीट के आकार की 562 अलमारियों ,16000 हजार फीट लम्बी रेस्क बनाकर करीब आठ लाख पुस्तकों को स्थान दिया गया है, वहीं पुस्तकालय में 18 कमरे बनाए गए है

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed