फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a murder in jaipur jagdamba nagar area

आॅनर किलिंग: बेटी के सामने सास-ससुर ने करवाई दामाद की हत्या, साला गिरफ्तार

Thu, 18 May 2017 10:10 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 18 May 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
a murder in jaipur jagdamba nagar area
अमित और ममता। - फोटो : Vishnu Sharma
जयपुर में अजमेर रोड पर जगदम्बा नगर में बुधवार सुबह एक आॅनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां सी ब्लॉक में रहने वाले इंजीनियर अमित नैयर की उसके सास—ससुर ने अपने आदमियों से ताबड़तोड़ फायरिंग करवा कर हत्या कर दी। इसके बाद कार में बैठकर चारों लोग फरार हो गए। पुलिस ने रेलवे में जूनियर इंजीनियर पद पर कार्यरत मृतक के साले मुकेश को गिरफ्तार किया है।वारदात में अमित के चार—पांच गोलियां लगी। फायरिंग से कॉलोनी में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की कार को पकड़ने के लिए नेशनल हाइवे पर नाकाबंदी करवा दी है। एडिशनल डीसीपी पश्चिम रतन सिंह ने बताया कि मृतक अमित नैयर एक निजी कंपनी में इंजीनियर था। वह मूलत: दक्षिण भारत का रहने वाला था। करीब दो साल पहले अमित ने लोसल, सीकर निवासी जीवनराम चौधरी की बेटी ममता से लव मैरिज की थी। पिछले कुछ सालों से ममता का परिवार झारखंड महादेव मंदिर के पास, झोटवाड़ा के गणेश नगर में रह रहा था। वहीं अमित नैयर व उसकी पत्नी ममता अजमेर रोड पर जगदंबा कॉलोनी में रह रहा था।
विज्ञापन


लव मैरिज से ममता के परिजन काफी नाराज थे। वहीं, वे शादी के बाद ममता के पीहर नहीं आने से भी परेशान चल रहे थे। ममता के मुताबिक बुधवार सुबह करीब आठ बजे उसके पापा जीवनराम, मम्मी और दो युवक एक कार से उनके घर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पूछे हालचाल, फिर दाग दीं गोलियां

a murder in jaipur jagdamba nagar area
घर में बिखरा खून - फोटो : Vishnu Sharma
इनमें एक युवक बाहर रुक गया। जबकि ममता के मम्मी पापा और एक युवक मकान में बने हॉल में बैठ गए। जीवनराम ने ममता से बातचीत कर साथ आए युवक को उसका रिश्ते में भाई होना बताया। इसके बाद ममता कमरे में सो रहे अमित को जगाकर ले आई। अमित भी सोफे पर आकर बैठ गया।

ममता व घर में मौजूद उसकी सास के मुताबिक उसके पिता ने अमित से बातचीत कर घर नहीं आने का कारण पूछा तभी हल्की नोंकझोंक के बीच जीवनराम के साथ आए युवक ने जेब में छिपा रखी रिवॉल्वर निकालकर अमित पर चार पांच गोलियां दाग दी।

इसके बाद वे सभी कार में बैठकर फरार हो गए। उधर, घर में चीख पुकार मचने पर आसपड़ौस के लोगों ने ​मदद कर गंभीर घायल अमित को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

सूचना मिलने करणीविहार थानाप्रभारी महावीर सिंह, डीसीपी अशोक गुप्ता, एडिशनल डीसीपी रतन सिंह व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक का ससुर सेना से रिटायर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed