{"_id":"599176a44f1c1bf73d8b4931","slug":"a-moving-train-caught-fire-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन के इंजन में आग, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन के इंजन में आग, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 14 Aug 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में आग
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेशन से रवाना होने के कुछ देर बाद ही इंजन में धुआं निकलने लगा। लोको पायलट ने स्थिति को भांपते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली।
लोको पायलट नीचे उतर इंजन में देखा तो उसमे लपटें निकल रही थी। आग बढ़ती देख उसने सूझबूझ दिखाई और गार्डों की मदद से केबिन और ट्रेन में रखे फायर फायटिंग उपकरणों का उपयोग कर उसे समय रहते बुझा दिया।
यह घटना आज अजमेर-अहमदाबाद इंटरसिटी ट्रेन में राजस्थान के पाली मारवाड़ स्टेशन से कुछ दूरी पर हुई। आग देख कर यात्रियों में हडकम्प मच गया। बाद में जब आग बुझी तब इस ट्रेन को वापस मारवाड़ स्टेशन पर लाया गया। इसके चलते यात्रियों को खासी परेशानी भी उठानी पड़ी, लेकिन लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।