फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A marriage is like this, in just 17 minutes in sikar rajasthan

एक विवाह ऐसा भी, केवल 17 मिनट में ही बंधे सात जन्मों के बंधन में

Wed, 21 Feb 2018 09:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 21 Feb 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
A marriage is like this, in just 17 minutes in sikar rajasthan
प्रदेश में इन दिनों अजीबों-गरीब शादियां हो रही हैं। ऐसी ही शादियों के बीच एक विवाह ऐसा भी सामने आया है जिसमें दूल्हा-दुल्हन केवल 17 मिनट में सात जन्मों के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन


ये शादी राजस्थान के सीकर जिले में आज हुई। इसमें ना घोड़ीबाजे की शानौ-शौकत दिखी और ना ही किसी संगीत या डीजे का शोर-शराबा। इस शादी में न तो सजावट की चमक दिखी और ना ही पकवानों की खुशबू। फिजूलखर्ची रोकने के मकसद से इस सादगी और गरिमामय आयोजन में वर-वधू मात्र 17 मिनट में एक-दूसरे के जीवनसाथी बने।
विज्ञापन


सीकर के कृषि उपज मंडी के पीछे दुर्गादास कॉलोनी में बुधवार को उमेद सिंह शेखावत की बेटी आनंद कंवर के विवाह का आयोजन हुआ। उनका विवाह राजसमन्द निवासी दीपेंद्र सिंह से होना तय हुआ था। समाज को दहेज और और फिजूलखर्ची की कुप्रथा से निजात दिलाने के मकसद से उन्होंने पूर्ण रूप से आयोजन सादगी से करने का निर्णय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारातियों को खिलाई रोटी-सब्जी

A marriage is like this, in just 17 minutes in sikar rajasthan
प्रतीकात्मक तस्वीर
केवल 17 मिनट में हुई इस शादी में किसी प्रकार का दिखावा नहीं किया गया। शादी में ना तो घोड़ी-बाजा बुलाया गया और ना ही बारातियों की फौज। सिर्फ दो दर्जन बाराती और गिने-चुने लोगों को ही शादी में बुलाया गया था।

बारातियों को भोजन में भी पकवान की बजाय रोटी और सब्जी परोसी गई। बारातियों ने भी बड़े चाव से इस शादी समारोह में हिस्सा लिया। इसके बाद दुल्हन आनंद कंवर व दूल्हे दीपेंद्र सिंह महज 17 मिनट में विवाह की रस्म पूरी कर हमसफर बने। सादगी और बिना दहेज के हुए इस विवाह की आज शहरभर में चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed