फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a man throw the acid on his son

रिश्ते फिर शर्मसार, पिता ने पुत्र का यह किया हाल

Sun, 06 Aug 2017 11:09 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 06 Aug 2017 11:09 AM IST
विज्ञापन
a man throw the acid on his son
फाइल फोटो।
आधुनिक परिवेश में रिश्तों के ताने-बाने का स्वरुप बिगड़ता जा रहा है। ऐसा ही कुछ राजस्थान के डूंगरपुर में बीती रात्रि को हुआ। जब शहर की आदर्श नगर कॉलोनी में एक पिता ने पुत्र पर एसिड फेंक दिया।
विज्ञापन




जिसके बाद पुत्र को गंभीर हालत में उदयपुर ले जाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कॉलोनी निवासी उदयराम जोशी का अपने पुत्र भाग्यराम के साथ लंबे समय से एक दुकान को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन



शनिवार देर रात्रि जब भाग्यराम घर में टीवी देख रहा था तो इस दौरान उसका अपने पिता से पुन: दुकान को लेकर विवाद हो गया। लेकिन आरोपी उदयराम इसके बाद वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोपर्टी विवाद बना कारण

a man throw the acid on his son
फाइल फोटो।
कुछ मिनटों बाद आरोपी एसिड से भरी बोतल लेकर आया और टीवी देख रहे अपने पुत्र पर एसिड फेंक दिया। जिससे भाग्यराम बुरी तरह झुलस ​गया। चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य व पड़ौसी भी मौके पर पहुंचे।


इसके बाद पीड़ित को अस्तपताल ले जाया गया। जहां से उसके परिजन बेहतर ईलाज के लिए उसे उदयपुर ले गए है। वहीं आरोपी उदयराम को पुलिस ने हिरासत में लेकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed