{"_id":"59e043d34f1c1b65548b73e7","slug":"a-man-beaten-by-crowed-in-barmer-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता के साथ था होटल में, लोगों ने लगाया ये आरोप और किया बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता के साथ था होटल में, लोगों ने लगाया ये आरोप और किया बुरा हाल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
आरोपी।
कानून हाथ में लेकर किसी के साथ भी मारपीट करना आजकल ट्रेंड बन गया है। ऐसा ही कुछ एक बार फिर हुआ।
राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोतरा में बृहस्पतिवार को एक होटल के कमरे से युवक को निकालकर भीड़ ने बुरी तरह पीट दिया। भीड़ का कहना था कि ये लव जेहाद का मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक विवाहिता को बहला-फुसलाकर यहां लेकर आया है।
भीड़ ने युवक के साथ जमकर मारपीट की और उसे बीच सड़क पर छोड़कर चली गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अधमरी अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है।
दरअसल आरोप है कि युवक आपत्तिजनक हालत में एक विवाहित के साथ होटल के कमरे में था। इसके बाद जबरन उसका कमरा खुलवाया गया है और बतौर सजा उसके साथ जमकर मारपीट की गई।

Trending Videos
होटल मालिक पर भी कार्रवाई
फाइल फोटो।
पुलिस के अनुसार युवक का नाम पहाडू खान है और वह जालोर जिले का रहने वाला है। युवक के साथ मौके पर जमा भीड़ ने लगभग एक घंटे तक मारपीट की। वहीं अस्पताल में भर्ती युवक को जोधपुर रैफर कर दिया गया है। जबकि पुलिस ने होटल मालिक को बिना आईडी लिए युवक को ठहराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि होटल संचालक पैसों के लालच में बिना किसी पहचान पत्र के लोगों को ठहरने के लिए कमरा दे देते है। अब पुलिस ऐसे होटलों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।