{"_id":"599123844f1c1bb6568b4a55","slug":"a-man-arrested-near-pak-border-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक बॉर्डर से संदिग्ध हिरासत में, बीएसएफ कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक बॉर्डर से संदिग्ध हिरासत में, बीएसएफ कर रही पूछताछ
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशभर में सुरक्षा एजेंसिंयां हाई अलर्ट पर है। पाकिस्तान से लगते सरहदी क्षेत्रों में भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
इसी के चलते बीएसएफ ने जैसलमेर से लगती पाक सीमा के नजदीक के संदिग्ध को आज हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार बीएसएफ के जवानों ने जैसलमेर की लुणार पोस्ट के नजदीक से इस संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
संदिग्ध पंजाब के फरीदकोट का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इसका नाम लखवीर है। बीएसएफ ने इससे पूछताछ प्रारंभ कर दी है। साथ ही यह जानकारी भी जुटाई जा रही है कि वे पोस्ट के इतना नजदीक पहुंचा कैसे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राजस्थान से लगते सरहदी ईलाकों में बीएसएफ की ओर से आॅपरेशन अलर्ट चलाया जा रहा है। जिसमें बीएसएफ के बड़े अधिकारी भी बॉर्डर के नजदीक ही कैंप कर रहें है। वहीं बॉर्डर से लगते गांवों में भी स्थानीय पुलिस व बीएसएफ के जवान लगातार चैकिंग कर रहें है।